फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पितांबर हेड बॉय, कोमल चुनी गईं हेड गर्ल

Sat, 26 Apr 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्लूग्रां स्कूल में मनाया बैग फ्री दिवस, हुए चुनाव
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जल्लूग्रां में बैग फ्री दिवस मनाया। इसमें शनिवार को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं। सड़क सुरक्षा पर भाषण और प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम हुआ।
इसके बाद सभी विद्यार्थियों को हेल्थ और हाइजीन विषय पर जागरूक किया। दोपहर 12:00 सभी हाउस के कप्तान और वाइस कैप्टन के चुनाव विद्यालय के ईएलसी क्लब ने करवाए। बच्चों को चुनावी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के हेड बॉय और हेड गर्ल को भी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से चुना। पितांबर को हैड बॉय और कोमल को हेड गर्ल का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के सत्र के पश्चात पद ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें सभी हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, हेड बॉय, हेड गर्ल और सभी कक्षाओं के क्लास रिप्रेजेंटेटिव को बैज लगाकर सम्मानित किया गया और सबको शपथ दिलाई गई। इस पूरे कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति तथा अभिभावक भी सम्मिलित रहे। वहीं, प्रधानाचार्य भावना सागर ने एसएमसी के सभी सदस्यों अध्यापकों और बच्चों को इस समारोह के सफल आयोजन पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें