फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पिंक बूथ हिंसा बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण को लेकर मंगलवार को मतदान हुआ। इसमें पिंक बूथ हिंसा आकर्षण का केंद्र बना रहा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने त्रिलोकनाथ पंचायत के हिंसा मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि हिंसा मतदान केंद्र को पिंक बूथ के रूप में विकसित किया है। इस बूथ की विशेषता यह रही कि मतदान प्रक्रिया का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारियों ने किया।
सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी महिला पुलिस कर्मियों ने संभाली। कहा कि जिला प्रशासन पंचायतीराज चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रशासन की प्राथमिकता हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें