फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थरमान में देवता थान के मंदिर का होगा पुनर्निर्माण

Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिला मुख्यालय से सटी खराहल घाटी के थरमान गांव में देवता थान के मंदिर का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। मंदिर का पुनर्निर्माण देवता की आज्ञा पर किया जा रहा है। सदियों पुराना यह मंदिर अब जर्जर स्थिति में है।
विज्ञापन

इस संबंध में मंदिर परिसर में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें हारियानों ने सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का फैसला लिया। बैठक में मंदिर निर्माण कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें कारदार भोलेराम भंडारी को अध्यक्ष, अमर ठाकुर को चेयरमैन, रूप सिंह भंडारी को प्रधान, प्रकाश सिंह को उपप्रधान, रूम सिंह भंडारी को महासचिव और अनूप ठाकुर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कमेटी में हर घर से एक सदस्य शामिल रहेगा। चेयरमैन अमर ठाकुर ने बताया कि निर्माण कार्य पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है, जो हारियानों और भक्तों के सहयोग से जुटाया जाएगा। कारदार भोलेराम भंडारी ने कहा कि देवता के आदेश अनुसार निर्माण कार्य की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सामग्री जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें