फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू अस्पताल में कूड़े के ढेर बढ़ा रहे मरीजों का मर्ज

Fri, 01 Aug 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कचरे का निष्पादन बना प्रबंधन के लिए आफत, कूड़ा न उठने से परिसर में लगे ढेर
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन बोला- मजबूरी में किया डंप, हाईवे खुलते ही हटाया जाएगा कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन के लिए ठोस कचरे का निष्पादन आफत बन गया है। अस्पताल से रोजाना 450 से 500 किलोग्राम ठोस कचरा निकलता है। अस्पताल से निकलने वाला ठोस कूड़ा परिसर में ही डंप किया जा रहा है।
इससे अस्पताल में इंडोर और आउटडोर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को भी बदबू के कारण परेशान होना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल में तीन तरह का कूड़ा निकलता है। इसमें मेडिकल वेस्ट, गीला और ठोस कूड़ा शामिल है। मेडिकल वेस्ट को देहरा भेजा जाता है जबकि गीले और ठोस कचरे का निष्पादन नगर परिषद कुल्लू के साथ मिलकर किया जाता है। कूड़ा न उठने से समस्या बनी हुई है। मरीज सोमकृष्ण, अजय, शीला देवी, मोहिनी, आशा और अहमद ने कहा कि अस्पताल परिसर में कूड़े के ढेर लगे होने से मरीजों के ठीक होने के बजाय बीमार होने की संभावनाएं अधिक हैं। अस्पताल प्रबंधन को कूड़ा हटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि नगर परिषद ठोस और गीला कचरा अस्पताल से उठाती है। इस कचरे को नगर परिषद सीमेंट फैक्टरी को भेजती है। पिछले कुछ समय से कूड़ा नहीं उठाया गया है। नगर परिषद के अधिकारियों से बात की है। हाईवे बहाल होते ही कूड़ा उठाने का प्रयास होगा। अस्पताल प्रबंधन को मजबूरन कूड़ा परिसर के एक कोने में डंप करना पड़ रहा है। मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को परेशानी न आए, इसका ध्यान रखते हुए जल्द कूड़ा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें