फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार में सड़क किनारे मलबे के ढेर बने जाम का कारण

Mon, 25 Dec 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। क्रिसमस और नववर्ष को लेकर बंजार के जिभी, सोझा, तीर्थन घाटी में पिछले दो दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है। एनएच-305 तंग होने के साथ ही आपदा के बाद सड़क के किनारों से मलबे और मिट्टी के ढेर नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

इससे जाम लग रहा है। बंजार के जिभी में भेयोट मोड़ से छलूडी तक सड़क के दोनों ओर पहाड़ी से मलबा गिरा था। डंगे लगाने के बाद यहां से पत्थर और मिट्टी नहीं उठाई है। पास के लिए जगह न होने से जाम की समस्या बनी है। पुलिस ने खुंदन से लेकर घेलीगाढ़ तक जवानों की तैनाती की है।
जाम खुलवाने में उनके भी पसीने छूट रहे हैं। ग्रामीण रूपेश, ललित कुमार, रोशन, संदीप, मोहन, वरुण ने कहा कि बाईपास के अधूरे कार्य को जल्द पूरा किया जाए। सड़क के किनारे पड़े मलबे को हटाया जाए।
विज्ञापन

बंजार थाना प्रभारी रामलाल ठाकुर का कहना है कि एनएच 305 सड़क के किनारों पर मलबा, मिट्टी के ढेर न हटाने के कारण सड़क में पासिंग प्वाइंट नहीं बचे हैं। ऐसे में जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन का कहना है कि सड़क के किनारे मलबा साफ करने का कार्य चला हुआ है। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कार्य रोकना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें