मनाली के धुंधी में दुघर्टनागस्त हुई जीप। इस हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें आई है।-संवाद
सोलंगनाला। धुंधी ब्रिज के समीप लाहौल-स्पीति जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गई। वाहन में जिला कांगड़ा के ज्वालाजी क्षेत्र के निवासी दो व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दोनों व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि वाहन सड़क से कुछ नीचे खाई की ओर गिरा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी एवं राहत संबंधी कार्रवाई अमल में लाई गई।