फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दलाई लामा की जीवनी पर छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली/सिस्सू। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से मनाली में घोटोन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बौद्ध गुरु 14वें दलाई लामा की 90वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। क्षेत्रीय कुल्लू घोटोन समिति ने बुधवार को बौद्ध मठ मनाली में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया।
विज्ञापन

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की जयंती को करुणा वर्ष के रूप में मनाते हुए छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से उनकी जीवनयात्रा और विरासत को समर्पित प्रदर्शित किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक एवं मनाली बौद्ध मठ कार्यसमिति के संरक्षक रवि ठाकुर ने किया। कहा कि दलाई लामा के असाधारण जीवन और उनकी शिक्षाओं एवं स्थायी विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में दुर्लभ और महत्वपूर्ण छायाचित्रों का एक विशेष संकलन प्रस्तुत किया जाएगा। तिब्बत में उनके प्रारंभिक जीवन से लेकर निर्वासन के लंबे और सार्थक काल तक और शांति, करुणा और अहिंसा के लिए उनके निरंतर प्रयासों और तिब्बती संस्कृति, धर्म और पहचान को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया है। जिला कुल्लू तिब्बती वेलफेयर ऑफिसर तेनजिन ने बताया कि धर्मशाला स्थित तिब्बत संग्रहालय के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से परम पावन 14वें दलाई लामा और तिब्बती समुदाय और महान तिब्बत राष्ट्र के संघर्ष और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें