फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाईवे-305 की खस्ताहालत को लेकर उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

Wed, 26 Nov 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने हाईकोर्ट से की हस्तक्षेप करने की मांग
विज्ञापन

सिविल रिट याचिका में दिया गया पांच वर्षों में हुए सड़क हादसों का ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 की खराब हालत को देखते हुए कुल्लू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता तेजा सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में एक सिविल रिट याचिका (सीडब्ल्यूपी) दायर की है।
इसमें हाईवे की मरम्मत, चौड़ीकरण और सुरक्षा उपायों के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। याचिका में हाईवे के रखरखाव के अभाव में राजमार्ग को हुए व्यापक नुकसान सहित पांच वर्षों में हुई दुर्घटनाओं को भी ब्योरा दिया गया है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है और इसका उचित रखरखाव का काम एनएच को दिया गया है। बावजूद इसके स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों की ओर से बार-बार मांग उठाने पर भी मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। अधिवक्ता तेजा सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क बहुत ही जर्जर हालत में है, इसमें गड्ढे, दरारें पड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि 2020 और 2025 के बीच हाईवे पर 298 दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 2020 में 48, 2021 में 52, 2022 में 65, 2023 में 62 और 2025 में अब तक सबसे अधिक 71 हादसे हो चुके हैं। इनमें 20 मौतें और 40 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-305 बंजार, सराज और आनी विस क्षेत्रों के लाखों लोगों की एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है। यह हाईवे तीर्थन घाटी के साथ सोझा, जलोड़ी दर्रा और जिभी आदि पर्यटन स्थलों को भी जोड़ता है। सड़क की खराब स्थिति ने पर्यटन, आपातकालीन यात्रा, कृषि-बागवानी और परिवहन सेवा को बुरी तरह प्रभावित किया है।
याचिका में प्रदेश उच्च न्यायालय से एक निश्चित समय सीमा के भीतर राजमार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण शुरू करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें