फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगी कीटनाशक दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के किसानों को अब कृषि और बागवानी से जुड़ी दवाइयों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अगले सप्ताह से कीटनाशक, फफूंदनाशक, खरपतवारनाशी और टॉनिक/पोषक तत्व आदि दवाइयां कृषि विभाग के बिक्री केंद्रों पर 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक-दो किस्मों को छोड़कर अधिकांश दवाइयां केलांग पहुंच चुकी हैं। इन्हें शीघ्र ही विभिन्न बिक्री केंद्रों तक पहुंचाकर किसानों और बागवानों को उपलब्ध कराया जाएगा। लाहौल घाटी में कृषि विभाग के केलांग, शांशा, उदयपुर, गोंधला, गेमूर और सिस्सू में कुल छह बिक्री केंद्र संचालित हैं। दवाइयों की उपलब्धता से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
लाहौल में मटर की बुवाई के बाद इन दिनों सब्जी उत्पादन का कार्य तेजी से चल रहा है। घाटी में करीब 4500 किसान खेती और बागवानी से जुड़े हैं, और लगभग 90 प्रतिशत परिवारों का जीवनयापन कृषि पर ही निर्भर है। परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक दायित्वों का खर्च किसान खेतीबाड़ी से ही पूरा करते हैं। ऐसे में बीज और दवाइयां अनुदान पर मिलने से उन्हें सीधा लाभ होगा। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डॉ. चौधरी राम ने बताया कि अधिकांश दवाइयां केलांग पहुंच चुकी हैं, जबकि एक-दो किस्में आनी शेष हैं। अगले सप्ताह तक सभी बिक्री केंद्रों पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर दवाइयां उपलब्ध करवां दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें