खराहल। जिला कुल्लू के कराडसू के पास 847 ग्राम चरस के साथ पकड़े व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस रिमांड के बाद पुलिस ने उसे कुल्लू अदालत में पेश किया गया था। पुलिस चरस तस्करी को लेकर उसकी कॉल डिटेल निकाल रही है।
बता दें कि दो दिन पहले कुल्लू पुलिस टीम ने गश्त के दौरान व्यक्ति को राउगीनाला में चरस के साथ गिरफ्तार किया था। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि कोर्ट ने न्यायिक हिरासत पर रखा गया है। संवाद