कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप एक व्यक्ति मृत मिला है। मृतक एक बाबा था जो नेपाली मूल का है। मृतक श्याम तमांग काफी समय से बीमार चल रहा था।
पुलिस को नेपाली मूल के व्यक्ति की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। संवाद