फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शैंशर में मनु महाराज के दर्शन को आज उमड़ेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। शैंशर क्षेत्र 15 अप्रैल को आस्था का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। बैसाख दो को बजाहरा गांव में मनु महाराज जी की जन्मतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचेंगे और देव आस्था में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करेंगे। मान्यता है कि इस दिन पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली आती है। देवता मनु महाराज के कारदार अजय ठाकुर ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही देव संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी, जिसमें स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें