फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पीपल जातर मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोगों को उनके कानूनी अधिकारी के प्रति जागरूक करेगा। ढालपुर में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद राणा ने मंगलवार को शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें न्याय प्रणाली की सरल प्रक्रियाओं से अवगत करवाना है। इसमें मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू अमित मंडयाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुल्लू मनीषा गोयल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाहौल-स्पीति स्थित कुल्लू निरंजन सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चुनौती सगरोली तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू विशाल तिवारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें