फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दिनभर यातायात जाम से परेशान होते रहे लोग

Sun, 19 Oct 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में रविवार को दिनभर लोग जाम की समस्या का सामना करते रहे। दीपावली से एक दिन पूर्व बाजार में लोगों की काफी अधिक भीड़ देखने को मिली और लोग वाहनों के माध्यम से मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान अखाड़ा बाजार में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सरबरी, ढालपुर और गांधीनगर क्षेत्र में भी लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। इस दौरान क्षेत्रीय अस्पताल और सर्कुलर रोड में भी लोग काफी परेशान हुए। यहां दो दिनों से जाम की समस्या पैदा हो रही है। हालांकि कुछ स्थानों में पुलिस जवान भी तैनात किए हुए हैं जिन्हें यातायात को व्यवस्था को सुचारू करने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि दीपावली के एक दिन पूर्व खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग जुटे इस का जाम की स्थिति पैदा हुई लोगों ने इस दौरान बाजार में दीपावली के लिए जमकर खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें