फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: वाद्ययंत्रों की थाप पर लोगों ने डाली कुल्लवी नाटी

विज्ञापन
कुल्लू के सरवरी में शिवरात्रि मेले में नाटी डालते लोकनृतक। - फोटो : samvad news agency
विज्ञापन
कुल्लू। सरवरी में सोमवार को दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। देव मिलन करने के बाद सभी देवता अपने-अपने देवालयों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

इस मैदान में अब ये देवता दशहरा उत्सव के दौरान एकसाथ देखने को मिलेंगे। सुबह से लेकर शाम तक भूतनाथ मंदिर से आए देवता संगम महादेव, देवता पांचवीर, देवता वनशीरा, देवता घटोत्कच के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने देवताओं के आगे शीश नवाया। दोपहर बाद कुल्लवी नाटी का सिलसिला शुरू हुआ।
लोगों ने वाद्ययंत्रों की थाप पर कुल्लवी नाटी डाली। कुल्लवी नाटी का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि मेला हर साल महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। शहर में मनाए जाने वाले इस मेले को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति कुल्लू की पहचान है। इसे संजोए रखने के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें