फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जन्म के एक घंंटे के भीतर बच्चे को करवाएं स्तनपान

Thu, 03 Aug 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिले में स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। वीरवार को बंजार की ग्राम पंचायत खाबल के गांव बलोली में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें आयुर्वेद विभाग से डाॅ. अमित ने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर बच्चे को स्तनपान करवाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रति दो घंटे के बाद बच्चे को दूध पिलाने, डिब्बा बंद दूध के नुकसान, बच्चे के जन्म के छह माह के बाद बच्चे को देने वाले आहार सहित बच्चों को दो वर्ष की आयु तक लगातार स्तनपान करवाने के बारे में बताया।
सुपरवाइजर कश्मीर सिंह ने बच्चों के सुनहरे हजार दिनों के बारे में बताया। इसमें 270 दिन गर्भावस्था और 730 दिन (दो वर्ष) जन्म के बाद के समय में क्या करना चाहिए, की जानकारी दी।
विज्ञापन

माता-पिता को दाे वर्ष की आयु तक अपने बच्चों काे विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। सुपरवाइजर इंदिरा देवी ने विभागीय योजनाओं में बेटी है अनमोल योजना, मदर टैरसा, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना से भी अवगत करवाया। खंड समन्वयक वंदना शर्मा ने अनीमिया के कारण और उसके निवारण के बारे में बताया।
कहा कि हरी पत्तेदार सब्जियों, काठू की सब्जी, कोदरे और बाजरे की रोटी, अनार की चटनी और गुड़ का सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी चंपा शर्मा ने बताया है कि एक से सात अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान खाबल पंचायत की 50 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें