फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिश फार्म का पानी सड़क पर छोड़ा, लोग परेशान

Sat, 30 Apr 2016 11:02 PM IST
मनाली/ पतलीकूहल
विज्ञापन
कुल्लू के पतलीकूहल में बाजार में घुसा पानी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पतलीकूहल में चल रहे इंडो-नार्वजियन ट्राउट फिश फार्म द्वारा बिना सूचना के सड़क की ओर पानी छोड़ने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पतलीकूहल चौक को पार करना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर तो पानी का बहाव रुकने पर तो कई छोटे तालाब भी बनने लगे हैं। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान हैं। वहीं दुकानदारों का काम भी अब प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन


पतलीकूहल व्यापार मंडल के अध्यक्ष अर्जुन देव गौतम, पैट्रन देवेंद्र नेगी, गगन, कमल, लीला देवी, नीशु, प्रोमिला, गांथू राम और पैने राम ने बताया कि अब तो सड़क पानी से भरी होने के कारण स्कूली बच्चों समेत आम लोगों को भी पतलीकूहल चौक को पार करना मुश्किल होने लगा है। एक तो सड़क पार करने वालों के जूते पानी से गिले हो जाते हैं। ऊपर से यहां से गुजर रहे वाहनों द्वारा पानी के छींटे कपड़ों पर गिरते हैं। इस संबंध में फिशरी विभाग के उपनिदेशक वीके पुरी के अनुसार नालियों के साफ नहीं होने के चलते ऐसा हो रहा है। इस संबंध में नेशनल हाईवे आथॉरिटी को कदम उठाना चाहिए।

वहीं, नेशनल हाईवे आथॉरिटी के कार्य निरीक्षक राजेश शर्मा का कहना है कि स्थानीय लोग बोतलों समेत सभी तरह की गंदगी को नाली में डालते हैं। जिसके परिणामस्वरूप नालियां बंद हो जाती हैं और पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर सड़क से होकर बहने लगता है। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि समस्या के स्थायी निदान को संबधित विभागों के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें