फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संडे मार्केट में लोगों ने खरीदे गर्म कपड़े

Sun, 22 Dec 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के मालरोड पर रविवार को लोगों की खूब चहलपहल रही। मालरोड के दोनों तरफ रेहड़ी-फड़ियां सजी रहीं।
विज्ञापन

लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। दिसंबर के अंतिम पखवाड़े में ठंड काफी अधिक महसूस की जा रही है। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्रों का सहारा ले रहे हैं। रविवार सुबह 10:00 बजे के बाद मालरोड के दोनों तरफ रेहड़ी लगना शुरू हो गईं। दोपहर तक लोगों का जमावड़ा देखने को मिला।
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू ने शहर में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर शिकंजा कसा है। रविवार के दिन रेहड़ी-फड़ी धारकों को छूट दी गई। हालांकि, मालरोड के दोनों तरफ हर रविवार को इसी तरह की मार्केट सजती है। खास बात यह है कि संडे मार्केट में सामान बाजार से आधा कीमत पर मिलता है। सामान की खरीदारी करने आए डाबे राम और ललित ने कहा कि ठंड का असर काफी अधिक बढ़ गया है। ऐसे में गर्म वस्त्र ही ठंड से बचा रहे हैं। संडे मार्केट में लोगों ने गर्म वस्त्रों की खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें