कुल्लू। ढालपुर में सजे अस्थायी बाजार में रविवार को छुट्टी के दिन खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सर्दियों के लिए लोगों ने गर्म वस्त्र खरीदे।
कोट, स्वेटर सहित अन्य गर्म वस्त्रों को लोगों ने खरीदा। अवकाश के चलते बाजार में काफी चहल पहल रही।ढालपुर में कोट, स्वेटर सहित अन्य सामान मिल रहा है। ढालपुर का रथ मैदान, मेला मैदान रविवार को लोगों से भरा हुआ नजर आया। दिवाली के लिए अब महज एक सप्ताह का समय बचा है।
दिवाली तक ढालपुर में अस्थायी मार्केट सजी रहेगी। दिवाली के दूसरे दिन से मैदान को खाली करने का क्रम नगर परिषद की ओर से शुरू कर दिया जाएगा। तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव का कहना है कि ढालपुर में दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को तय समय तक ही बैठने की अनुमति दी गई है। इसके बाद व्यापारियों को जगह खाली करने को कहा जाएगा। संवाद