फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सर्दी, जुकाम ने जकड़े लोग, बच्चे भी चपेट मे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हफ्ते से मरीजों की संख्या में नहीं हुई कमी, वार्ड की गैलरी में लगाने पड़ रहे बिस्तर
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सक बोले, मौसम में परिवर्तन के कारण बढ़ रहे वायरल के मरीज
सर्दी, जुकाम ने जकड़े लोग, बच्चे भी चपेट में
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में वायरल मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मेडिसिन वार्ड में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों का उपचार मेडिसिन वार्ड के अलावा गैलरी में भी किया जा रहा है। अस्पताल में पिछले दो सप्ताह से यही स्थिति बनी हुई है। मेडिसिन वार्ड में 80 बिस्तरों की व्यवस्था है। ये सभी बिस्तर भरे हैं।
अब मरीजों के लिए वार्ड की गैलरी में अतिरिक्त बिस्तर लगाने पड़ रहे हैं। बच्चे भी वायरल की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों को शिशु रोग वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की मानें तो मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

चार जिलों की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले कुल्लू अस्पताल में रोजाना की ओपीडी औसतन 750 से 800 चल रही है। इसमें वायरल के मरीजों की संख्या अधिक है। बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश चंद ने कहा कि बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसका कारण मौसम का परिवर्तनशील होना है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों का उपचार कर रही है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने और खान-पान में लापरवाही न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

...
क्या हैं वायरल के लक्षण
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, थकान, गले में खराश, बहता नाक, चेहरे में सूजन, निर्जलीकरण, कभी-कभी ठंड लगना, आंख की लाली, त्वचा के लाल चकते वायरल फीवर के मुख्य लक्षण हैं। कम रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण शिशुओं, बच्चों और बुजुर्गों में वायरल से संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें