सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन नग्गर खंड की सोमवार को गायत्री माता मंदिर कटराईं में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नग्गर खंड के अध्यक्ष वीर सिंह बौद्ध ने की।
इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र से हुई। इसके बाद खंड महासचिव मेहरचंद ठाकुर ने पिछली बैठक की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आने वाले समय में इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरधारी लाल डोगरा ने पेंशनरों को राज्य स्तरीय पेंशनर्स दिवस के बारे में बताया। खंड सलाहकार ओम प्रकाश शास्त्री ने भी अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष और राज्य उपाध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि खंड स्तर की सदस्यता बढ़ाने के लिए कहा गया है। पेंशनर मेडिकल बिल अपने विभाग के पास जल्दी जमा करवाएं जिससे समय पर मेडिकल बिल मिल जाए। इस पूर्व सलाहकार मोहर सिंह कोटिया, मेहंदीरता, वीर सिंह बौद्ध, नरेंद्र शर्मा, पवन भला, सुरेश शर्मा, जोगिंद्र, शांता देवी, नरेंद्र बाली, बेली राम, तोत राम, मोहन लाल, ओम प्रकाश, राम प्रसाद, नवांग, धर्मचंद ठाकुर उपस्थित रहे।