भुंतर के शिव मंदिर में आयोजित पेंशनर महासंघ की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी व सदस्य।--सोर्
भुंतर (कुल्लू)। हिमाचल पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा है कि वह पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं और आने वाले समय में हक की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने के लिए तैयार रहें। वे भुंतर के शिव मंदिर परिसर में आयोजित महासंघ की मासिक बैठक में बोल रहे थे।
बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान रामलाल शर्मा ने की। इसमें प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश संगठन सचिव बुद्धि सिंह, वित्त सचिव सुखदेव सिंह तथा शेर सिंह, कुलदीप शर्मा, आईडी शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में खंड महासचिव हरि सिंह नेगी ने पांचवीं बार सर्वसम्मति से महासंघ का प्रदेश महासचिव चुने जाने पर टीडी ठाकुर को टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सरकार की ओर से बरती जा रही बेरुखी पर नाराजगी जाहिर की गई।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेश में जल्द से जल्द जेसीसी (संयुक्त परामर्श समिति) का गठन किया जाए और उसमें पेंशनरों की समस्याओं पर प्राथमिकता से चर्चा की जाए। इसके अलावा उन्होंने 15 मई 2025 से पहले करुणामूलक नीति बनाने की भी मांग की ताकि कर्मचारियों के परिवारजनों को समय पर राहत मिल सके।
टीडी ठाकुर ने उप-मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि वे संगठन के साथ बैठक कर पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन करें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में सड़क पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों का मुद्दा भी उठाया गया। महासंघ ने उपायुक्त कुल्लू से आग्रह किया कि वे उपनिदेशक पशुपालन विभाग को निर्देश दें कि इन मवेशियों को गोसदन में भेजने की उचित व्यवस्था करें।
भुंतर के शिव मंदिर में आयोजित पेंशनर महासंघ की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी व सदस्य।--सोर्