मनाली। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन मनाली खंड की मासिक बैठक प्रधान वीर सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।
कहा गया कि 2016 से 2025 तक रिटायर हुए पेंशनरों को कोई भी भुगतान नहीं हुआ है। जुलाई 2023 से जुलाई 2025 तक डीआर की बकाया राशि, लीव इनकेशमेंट, मेडिकल बिलों का भुगतान, संयुक्त सलाहकार समिति का गठन और उसकी बैठक बनाने सहित कई मांगों पर चर्चा हुई।
बैठक शुरू होने से पूर्व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ जिला उपाध्यक्ष मेंहदीरत्ता के जन्मदिन पर उन्हें मनाली खंड पेंशनर्स संघ के प्रधान वीर सिंह बौद्ध ने टोपी मफलर पहनाकर स्वागत किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक जो 25 दिसंबर को रखी गई थी, वह नहीं होगी। स्थापना दिवस 17 दिसंबर को कुल्लू या अन्य जगह मनाया जाएगा। संवाद