फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में पेंशनरों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। संयुक्त संघर्ष समिति ने पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी ढालपुर स्थित पार्क में धरना दिया। यह धरना पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चला। प्रदेशभर में पेंशनर मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कुल्लू में यह धरना 17 नवंबर तक जारी रहेगा। धरने के माध्यम से पेंशनर लंबित मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का प्रयास कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष इंद्रदत्त शर्मा ने कहा कि धरने के दूसरे दिन विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों ने बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी करीब 60 वर्ष की आयु तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त होते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। पेंशनरों की लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से उनमें रोष है। इस आंदोलन में पेंशनरों के 18 संगठन शामिल हैं। सभी संगठन एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इंद्रदत्त शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदेशभर के पेंशनर एकत्रित होकर विरोध रैली निकालेंगे। इसके बाद विधानसभा का घेराव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें