फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लंबित डीए को लेकर पेंशनरों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि दशहरा उत्सव से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित किस्त जारी करने की घोषणा की जाए। ऐसा नहीं होने पर पेंशनरों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन भुंतर खंड की मासिक बैठक शनिवार को शिव मंदिर भुंतर परिसर में कार्यकारी प्रधान हरी सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन देव शर्मा बैठक में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान कुल्लू खंड के महासचिव राम शरण शास्त्री, वित्त सचिव सुखदेव समेत शेर सिंह, भीमी राम, आशा और शीला देवी उपस्थित रहे।
बैठक में पेंशनरों ने लंबित मांगों पर प्रदेश सरकार के प्रति रोष जताया। उन्होंने प्रदेश संघर्ष समिति से जल्द आंदोलन का एलान करने की मांग की। पेंशनरों ने एचआरटीसी पेंशनरों की समस्याओं का स्थायी समाधान न होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से महासंघ के साथ बैठक की तिथि तय करने और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में मंत्रियों और अधिकारियों के विदेशी दौरों पर रोक लगाने की मांग भी उठी। पेंशनरों ने कहा कि अनावश्यक सरकारी खर्चों में कटौती कर इस धनराशि का उपयोग कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से शनिवार और रविवार को सरकारी वाहनों के अनावश्यक इस्तेमाल पर भी रोक लगाने का आग्रह किया।
पेंशनरों ने निदेशक कोष, हिमाचल प्रदेश से लाइफटाइम सर्टिफिकेट ऑफलाइन जमा करने की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया में कई पेंशनरों को परेशानी होती है। ऐसे में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन विकल्प भी खुला रखा जाना चाहिए। इसके अलावा उपायुक्त कुल्लू से महासंघ के साथ बैठक की तिथि तय करने का आग्रह किया गया। पेंशनरों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से भी पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें