फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार में पेंशनरों ने बकाया देनदारियों का भुगतान मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन बंजार खंड की बैठक प्रधान प्रीतम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। पेंशनरों ने पांच फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया और इस निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने सरकार से लंबे समय से लंबित बकाया देनदारियों की शेष राशि का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बकाया राशि का भुगतान न होने से पेंशनरों को इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार जल्द भुगतान सुनिश्चित करे, ताकि पेंशनरों को आर्थिक राहत मिल सके। बैठक में टिकम राम, हीरालाल, बाले राम, अमरा शर्मा, तेजा सिंह गौतम और देवराम शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें