कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, नग्गर मनाली खंड की मासिक बैठक वीरवार को प्रधान वीर सिंह बोध की अध्यक्षता में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला उपप्रधान सुभाष चंद्र मेंहदीरत्ता ने की।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से दशहरा और दिवाली से पहले पेंशनरों को पांच प्रतिशत महंगाई राहत देने पर आभार जताया गया। साथ ही सरकार से पेंशनरों के अन्य लंबित बकाया भी जल्द जारी करने की अपील की गई। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। जिला वरिष्ठ उपप्रधान गिरधारी लाल डोगरा, जिला ऑडिटर अमर सिंह ठाकुर, सुभाष चंद्र मेंहदीरत्ता और जिला कोषाध्यक्ष भादर चंद ने पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।