फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेंशनरों ने मांगों को लेकर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन नग्गर मनाली खंड की मासिक बैठक हेल्पएज डे सेंटर मनाली में हुई। रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान वीर सिंह बौद्ध ने की। इस मौके पर पेंशनरों की मांगों और समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि मांगों को लेकर समय पर गौर किया जाएा अन्यथा सड़क पर उतरना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार पेंशनरों को ठग रही है।
विज्ञापन

विशेषकर 2016 से 2022 के बीच रिटायर हुए पेंशनर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं जिन्हें संशोधित पेंशन नहीं मिल पा रही है। मुख्य मांगों में 2016 से जनवरी 2022 तक का बकाया पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, चिकित्सा भत्ता आदि शामिल हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि मांगों पर जल्द विचार किया जाए। बैठक में पेंशनर्स मेहंदीरत्ता, बुधराम, ओम प्रकाश शास्त्री, डोगरा, सोनम अंगरूप, अनंत राम, टेक चंद, शांता देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें