भुंतर के शाढ़ावाई में विद्युत विभाग पेंशनर संघ की बैठक में भाग लेते पेंशनर।-संघ
भुंतर (कुल्लू)। राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू इकाई की मासिक बैठक सोमवार को भुंतर के शाढ़ाबाई में हुई एसोसिएशन के अध्यक्ष ई. प्रवेश ठाकुर इसकी अध्यक्षता की और पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान सेवानिवृत्त सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रवेश ठाकुर ने कहा कि इस दौरान आगामी बैठक और पेंशनरों के वार्षिकोत्सव पर चर्चा की गई। कहा कि 17 दिसंबर को इसका आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की जो मांगें और समस्याएं हैं, उनको सरकार के सामने रखा जाएगा। संवाद