फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गणित में पीज, विज्ञान स्पर्धा में मेहा स्कूल विजेता

Fri, 20 Oct 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के डाइट सेंटर में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।
विज्ञापन
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छह शिक्षा खंडों की 11 टीमों ने भाग लिया। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड शिक्षा खंड की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता गणित, विज्ञान, पर्यावरण और भाषा विषय पर आधारित रही।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता डाइट के उपप्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता ने की। गणित विषय पर आधारित प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज प्रथम रहा। स्कूल की टीम में छात्रा मुस्कान और छात्र धनेश्वर ने बेहतर प्रदर्शन किया। राजकीय उच्च विद्यालय छबारा के विद्यार्थी स्नेहा, अर्जुन और तरुण ठाकुर द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय की छात्रा नेहा ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अलावा पर्यावरण विषय में राजकीय उच्च विद्यालय बाखन के विद्यार्थी उज्ज्वल और स्नेहा ने प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय छबारा के विद्यार्थी कनिका, हर्ष एवं शीतल ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय प्रीणी के छात्र पियूष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञान विषय में राजकीय उच्च विद्यालय मेहा के विद्यार्थी आर्यन, अमन, शिल्पा, पूजा, नेहा, चांदनी ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय न्यूल के विद्यार्थी श्रेया और विनोद ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज की छात्रा पलक ने तीसरा स्थान पाया। भाषा विषय की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय न्यूल विजेता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें