लाहौल में कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन करते विधायक रवि ठाकुर।-डीपीआरओ।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले की यूरनाथ पंचायत के लोगाें को ऑनलाइन कामकाज निपटाने के लिए अब केलांग का रुख नहीं करना पड़ेगा। विधायक रवि ठाकुर ने शुक्रवार को कॉमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण किया।
कॉमन सर्विस सेंटर पर पांच लाख रुपये की लागत आई है। साथ ही विधायक रवि ठाकुर ने पांच-पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित यूरनाथ और स्टिंगरी महिला मंडल भवन का भी लोकार्पण किया।
कहा कि महिला मंडल भवन तैयार होने से अब महिलाएं भवन में अपनी बैठकें और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर सकती हैं। इस दौरान जिप सदस्य दोरजे लारजे आदि मौजूद रहे। संवाद