फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंदरोल में कार की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर/कुल्लू। नेशनल हाईवे तीन कुल्लू-मनाली के बीच बंदरोल में कार की टक्कर से एक राहगीर की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार बीते बंदरोल में रविवार रात करीब 8 बजे एक कार ने शेर सिंह निवासी नेपाली को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद शेर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। आरेापी चालक ने ही घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया और उसके बाद भाग गया। डॉक्टर ने शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई अमल में लाई। आरोपी की पहचान हो गई है लेकिन अभी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बाशिंग से बंदरोल के बीच अक्सर इस तरह के मामले पहले भी सामने आए है। इस संबंध में एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें