र सब्जी मंडी में हरा मटर की पैकिंग के दौरान छटनी करने में जुटह महिला कामगार
कुल्लू। घाटी में इन दिनों हरे मटर के बढ़ते दामों ने किसानों को खुश कर दिया है। भुंतर सब्जी मंडी में वीरवार को मटर 70 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिका। इससे किसानों को अच्छी खासी आमदनी हो रही है। एक सप्ताह पहले तक मटर के दाम करीब 50 से 55 रुपये प्रतिकिलो थे। 15 रुपये का उछाल आने से किसान गदगद हो गए हैं। वहीं, सीजन की शुरुआत में किसानों को मटर के केवल 30 से 35 रुपये प्रति किलो तक ही दाम मिल रहे थे।
व्यापारी ईशान चौधरी, गुलशन कुमार, अकुंश, सुरेश रतिया और दीवान (हरियाणा) का कहना है कि अन्य राज्यों से मटर की आवक कम होने के कारण स्थानीय मटर की मांग बढ़ी है। इसका सीधा फायदा कुल्लू घाटी के किसानों को मिल रहा है। जैसे-जैसे दूसरे राज्यों की सप्लाई घटी, वैसे-वैसे स्थानीय उत्पाद के दामों में तेजी आई। कुल्लू का पहाड़ी मटर अपनी गुणवत्ता और स्वाद के चलते इसकी बाजार में काफी मांग रहती है।
किसानों विशाल, हेमराज, लोकेश, सुरेंद्र, सचिन और राकेश का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार मटर की फसल थोड़ी कम है। पिछले साल मटर के रेट कम हो रहे थे। इस बार वृद्धि होने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मटर की आवक के साथ दाम में और उछाल आने की संभावना है।