फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नित्थर बाजार में डाली पीबी थ्री फेस लाइन

विज्ञापन
नित्थर बाजार में पीबी थ्री फेस बिजली लाइन बिछाते कर्मी। संवाद 
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर बाजार में नालियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। नालियों के निर्माण में सबसे बड़ी अड़चन पानी की पाइपलाइन थी, जो कि धार गांव के लिए जाती थी। इस लाइन को नित्थर बाजार से पिछली तरफ बदल दिया गया है। नित्थर बाजार में बिजली की लाइन का जाल बिछा हुआ था। इसे भी ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुरानी बिजली की लाइन को बदलकर पीबी थ्री फेस लाइन डाल दी गई है। यह लाइन मुख्य बाजार समेत चेबड़ी गांव के लिए भी बिछाई गई है। इसका सबसे ज्यादा फायदा यह है कि हवा चलने पर नित्थर में बिजली बंद होने की समस्या नहीं रहेगी। अर्थिंग नहीं होगी। कार्य को प्रगति में लाने के लिए देहरा पंचायत की प्रधान अनिता ठाकुर, पंचायत प्रधान नित्थर प्रवीण कुमार, उपप्रधान नित्थर कुकू ठाकुर, उपप्रधान देहरा ओम प्रकाश और नित्थर के अन्य लोगों ने इसके लिए सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें