महाविद्यालय कुल्लू में एनएसएस की ओर से थैलेसीमिया पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रो. पुष्पा शासनी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की डॉ. एकता डोगरा ने स्वयंसेवियों को थैलेसीमिया पर जानकारी दी। इस दौरान भाषण, पोस्टर मेकिंग तथा निबंध लेखन पर स्वयंसेवियों के बीच प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्रेया ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि, आरुषि शासनी ने दूसरा और संध्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में पवन ठाकुर पहले, जबकि नम्रता दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरुषि ने शासनी प्रथम, श्रेया ने दूसरा और संध्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले प्रतिभागी को 1500 रुपये, दूसरे को 1000 और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 500 रुपये नकद पुरस्कार मुख्यातिथि के हाथों दिए गए।