फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब ओपीडी के लिए नहीं भटकेंगे मरीज, गेट पर एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब अस्पताल के गेट नंबर एक और दो पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से चिकित्सकों के नाम और संबंधित ओपीडी नंबर की जानकारी उपलब्ध होगी। दोनों प्रमुख प्रवेशद्वारों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे मरीजों को अस्पताल में प्रवेश करते ही संबंधित ओपीडी और डॉक्टर की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस व्यवस्था से मरीजों और उनके तीमारदारों को जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और वे सीधे संबंधित ओपीडी तक पहुंच सकेंगे। साथ ही, स्क्रीन पर प्रदर्शित रंग के अनुसार ही अस्पताल परिसर में दिशा-निर्देशक संकेतक भी लगाए जाएंगे, जिससे सही विभाग तक पहुंचना और आसान हो जाएगा।
अस्पताल में रोजाना 1300 से 1450 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। ट्रामा सेंटर की आपातकालीन सेवाओं सहित यहां कुल 12 ओपीडी संचालित हैं, जहां 35 से अधिक चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इन सभी की जानकारी अब एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से यह सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे मरीजों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।
विज्ञापन

.....
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को चिकित्सकों तथा ओपीडी की जानकारी जुुटाने में समय व्यर्थ न करना पड़े, इसके लिए एक पहल की जा रही है। गेट पर ही चिकित्सक और ओपीडी की जानकारी दिखने से मरीज और तीमारदार को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

-अनुराग चंद्र शर्मा, उपायुक्त कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें