फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फोरलेन में न करवाई जाए वाहनों की पासिंग व ट्रायल

Fri, 21 Nov 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से निर्धारित किया जाए दूसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नेशनल हाईवे तीन में फोरलेन में वाहनों की पासिंग और ट्रायल के विरोध में अब ग्रामीणों के स्वर मुखर होने लगे हैं। ग्रामीणों की ओर से वाहनों की पासिंग और ट्रायल के लिए किसी दूसरे स्थान का चयन करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक वाहनों के ट्रायल के दिन फोरलेन का सारा ट्रैफिक टू लेन पर डायवर्ट होता है। ऐसे में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं।
स्थानीय निवासी राम सिंह, नानक चंद, सनी और चमन ने कहा कि जिस दिन वाहनों की पासिंग और ट्रायल होता है, उस दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आलम यह होता है कि ग्रामीणों को सड़क पार करना भी मुश्किल होता है। फोरलेन सड़क में वाहनों का दबाव अधिक होता है, इसलिए टू लेन में ट्रैफिक डायवर्ट होने से हादसे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी टिपर और कार की आपस में टक्कर हुई। लोगों की सुविधा को देखते हुए जिया से रामशिला के बीच फोरलेन सड़क में वाहनों की पासिंग और ट्रायल न करवाया जाए। मामले को जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष भी उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें