फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सामाजिक व जनहित कार्यों में पार्वती प्रोजेक्ट रहा अव्वल

Mon, 17 Nov 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना प्रमुख रंजीत सिंह किया सम्मानित,परियोजना प्रबंधन में खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। बिजली के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी एनएचपीसी की पार्वती प्रोजेक्ट चरण दो ने सामाजिक व जनहित कार्यों में शानदार काम किया है।
एनएचपीसी के मुख्यालय फरीदाबाद में एनएचपीसी के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने पार्वती प्रोजेक्ट चरण दो के महाप्रबंधक प्रभारी रणजीत सिंह को पुरस्कृत किया।
परियोजना के प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कौशिक ने बताया कि एनएचपीसी का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस पार्वती दो के लिए गौरव का दिन रहा है। परियोजना की सीएसआर योजना के अंतर्गत पार्वती प्रबंधन ने विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में तय किए गए लक्ष्य को हासिल किया।
विज्ञापन

कौशिक ने बताया कि कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के प्रति पार्वती प्रोजेक्ट सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में जहां हर वर्ष केंद्रीय विद्यालय सैंज में चार करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की जाती है, वहीं स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न स्तर पर बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्वती परियोजना क्षेत्र में एनएचपीसी ने 88 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और 15 यातायात पुलों का निर्माण किया है। परियोजना से प्रभावित हुए 20 लोगों को स्थायी रोजगार दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर ने एनएचपीसी की पार्वती परियोजना के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। कहा कि भविष्य में भी सीएसआर योजना के माध्यम से करोड़ों रुपये के विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें