फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अभिभावकों ने नाटी डाल कर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
ग्रेट हिमालयन पब्लिक स्कूल बंजार में मनाए गए अभिभावक दिवस नाटी डालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। ग्रेट हिमालयन पब्लिक स्कूल बंजार में वीरवार को चौथा अभिभावक दिवस मनाया गया। इस मौके पर अभिभावकों और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डूर सिंह ठाकुर रहे जबकि एचडीएफसी बैंक बंजार के प्रबंधक तिलक राज विशिष्ट अतिथि और विशेष अतिथि शारदा कटोच रहीं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डूर सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें कि वह क्या कर रहा है। उसे नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी आगाह करें। अभिभावकों ने नाटी पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान भाषण, रसगुल्ला रेस, चम्मच रेस, घड़ाफोड़, चेयर रेस आदि स्पर्धाएं हुईं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य बीरबल ठाकुर, पीटीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू नेगी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी सर्वटा, मुख्य सलाहकार यज्ञा ठाकुर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें