फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कलाकारों का पैनल होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों तथा कार्यक्रमों को आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में कलाकारों का पैनल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक पुरुष तथा महिला कलाकार सादे कागज पर छह सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अनुबंधित किए गए कलाकारों को राज्य सरकार की ओर से अनुमोदित दरों पर रोजाना प्रति कार्यक्रम की दर से भुगतान किया जाएगा। डीपीआरओ कुल्लू प्रेम ठाकुर ने कहा कि आवेदक कलाकारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक कुल्लू जिला का स्थायी निवासी होने के साथ गायन, वाद्य, नृृत्य तथा नाट्य कला में अनुभवी होना चाहिए। इच्छुक कलाकार अपने पासपोर्ट आकार के फोटो, शैक्षणिक योग्यता व कला निष्पादन के अनुभव प्रमाणपत्रों को संलग्न कर जिला लोक संपर्क अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें