फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आधुनिक तकनीक से होगा पंचकर्म, मरीजों को प्राइवेट वार्ड भी मिलेगा

Fri, 28 Mar 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू का आयुर्वेद अस्पताल।-संवाद
विज्ञापन
ढालपुर स्थित अस्पताल में आयुष चिकित्सा पर खर्च होगा 31.52 लाख का बजट
विज्ञापन

मशीनों और उपकरणों की होगी खरीद, पांच मंजिला भवन का होगा कायाकल्प
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में मरीज एलोपैथी के अलावा आयुष पद्धति को भी अपना रहे हैं। जिला आयुष अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 200 से 250 के बीच रहती है। इन मरीजों को अस्पताल में बेहतर उपचार सुविधा देने के लिए 31.52 लाख का बजट खर्च किया जाएगा।
इसमें अस्पताल का कायाकल्प करने के साथ मरीजों के पंचकर्म की आधुनिक तकनीक देने के लिए मशीनों और उपकरणों की खरीद शामिल है। गौरतलब है कि ढालपुर स्थित जिला आयुष अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए आयुष विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 31.52 लाख के बजट का प्रावधान रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत किया है।
विज्ञापन

इस बजट से पांच मंजिला अस्पताल भवन का कायाकल्प किया जाएगा। मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान करने के लिए पंचकर्म के लिए मशीनों और उपकरण की खरीद की जाएगी। उपचार के लिए भर्ती मरीजों को प्राइवेट वार्ड की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए स्पेशल वार्ड का निर्माण भी किया जाएगा। इस बजट को मरीजों के लैब टेस्ट और दवाओं पर भी खर्च करने की विभागीय योजना है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुरेश ने कहा कि इस वित्त वर्ष 2025-26 में अस्पताल के बजट को मरीजों की सुविधा में खर्च किया जाएगा। मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड और पंचकर्म सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


मरीजों के उपचार को कृतसंकल्प
जिला कुल्लू में आयुष अस्पताल और वेलनेस केंद्रों में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा दी जा रही है। मरीजों को उपचार के अलावा योग और ध्यान का अभ्यास भी करवाया जा रहा है। इसके लिए विशेष सत्र करवाए जा रहे हैं। जिला आयुष अस्पताल ढालपुर में मरीजों की संख्या को देखते हुए सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए इस वित्तीय वर्ष में 31.52 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। - डॉ. सोनिया दुग्गल, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें