फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे का निष्पादन करें पंचायतें : अश्वनी

विज्ञापन
कुल्लू में ठोस कचरा प्रबंधन पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अधिकारी व प्रतिनिधि। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। कचरा निष्पादन के लिए ग्राम पंचायतें शीघ्र कदम उठाएं। कहीं भी कचरे के ढेर न दिखें और स्वच्छता को आत्मसात करने के लिए पंचायत अधिकारी और प्रतिनिधि गंभीरता से कार्य करें। यह बात मंगलवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार ने कही। ठोस कचरा प्रबंधन पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता देवेन खन्ना और जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी की सचिव आभा चौहान विशेष तौर से उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण शिविर में खंड विकास अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों, तकनीकी सहायकों और खंड समन्वयकों को जागरूक किया गया। अधिवक्ता देवेन खन्ना ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कूड़े-कचरे के उचित निष्पादन की व्यवस्था और कचरे का सही तरीके से निपटान करने के लिए जानकारी प्रदान करना रहा।
उन्होंने नदी, जल स्रोतों और बस्ती के नजदीक कचरा फेंकने से होने वाले पर्यावरणीय और मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की जानकारी दी। नदी, जल स्रोतों और बस्तियों के नजदीक कूड़ा न फेंकने का आह्वान किया। कहा कि उल्लंघन करने पर जुर्मानेे का प्रावधान है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू शाखा के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2018, गोविंद बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिक एवं केंद्र प्रमुख आरके सिंह ने कूड़े कचरे का उचित निपटान न होने से मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर हो रहे प्रभाव पर जानकारी दी। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कुल्लू डॉ. जयवंती ठाकुर ने ठोस कचरा प्रबंधन पर जिले में अब तक किए गए और किए जा रहे कार्यों पर जानकारी साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें