भुंतर (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश पंचायत चौकीदार यूनियन की बैठक 19 जुलाई को होगी। बारिश के कारण 11 जुलाई को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी है।
यूनियन के जिला सचिव प्रेम वर्धन ने बताया कि अब बैठक 19 जुलाई को बड़ा भुईन पंचायत भवन परिसर में होगी। इसमें कुल्लू जिले के सभी विकास खंडों के पंचायत चौकीदारों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में चौकीदारों के भविष्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक के मुख्य एजेंडे में उन अंशकालीन पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी बनाना शामिल है, जो अपना 12 साल का सेवाकाल पूर्ण कर चुके हैं। संवाद