फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ड्रिल्बू री कोरा यात्रा पर कल निकलेंगे पलगा रिंपोछे

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह से अनुयायियों के साथ आज पहुंचेंगे लाहौल, होगा स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। छोकयोंग पलगा रिंपोछे अपने अनुयायियों के साथ 20 जुलाई को चंद्राभागा के 14,551 फीट ऊंचे ड्रिल्बू री कोरा के लिए रवाना होंगे। 19 जुलाई को रिंपोछे लेह से लाहौल पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। लेह से आने वाले रिंपोछे के 80 से अधिक अनुयायी गेमूर और जिस्पा में ठहरेंगे। 20 जुलाई को ड्रिल्बू री कोरा के लिए पदयात्रा आरंभ होगी।
श्रद्धालु चोटी पर स्थित गोत्संगपा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। स्थानीय निवासी दोरजे ठाकुर और रमेश कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को पलगा रिंपोछे हिंदू और बौद्ध धर्म के आस्था के प्रमुख केंद्र त्रिलोकनाथ में अवलोकेतश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। 22 जुलाई को वह तीन धर्मों की पवित्र स्थली छो-पेमा की यात्रा पर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जुलाई को रिवालसर झील की परिक्रमा तथा मोनलाम पूजा का आयोजन होगा। 24 जुलाई को रिंपोछे जिगर गोंपा में जिगर रिंपोछे का जन्मोत्सव मनाएंगे और शाम को गुरु रिंपोछे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 25 जुलाई को वह नैना देवी क्षेत्र स्थित गुरु पद्मसंभव की पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना करेंगे। 26 जुलाई को मंडी जिले में स्थित तिलोपा और मंदरावा गुफाओं में देवी स्तुति एवं विशेष प्रार्थना कार्यक्रम में भाग लेंगे। 27 जुलाई को लेह लौटने से पहले रिंपोछे गेमूर और जिस्पा में रात्रि विश्राम करेंगे। 28 जुलाई को उनका काफिला लद्दाख के लिए रवाना होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें