फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पलक और रोहित बने मैराथन के विजेता

Sun, 21 Sep 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़ा के दौरान
विज्ञापन
ढालपुर में नमो युवा रन फॉर नशा मुक्त भारत पर करवाई मैराथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर में रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा ने नमो युवा रन फॉर नशा मुक्त भारत कार्यक्रम करवाया।
ढालपुर के कॉलेज गेट से शुरू हुई मैराथन में शामिल 150 से अधिक प्रतिभागी ढालपुर चौक, डीसी कार्यालय होते हुए दो राउंड लगाकर बास्केटबाल मैदान में पहुंचे। जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मैराथन में महिला वर्ग में पलक ने पहला, साक्षी ने दूसरा और सीमा ने तीसरा स्थान पाया। पुरुष वर्ग की मैराथन में रोहित ठाकुर ने पहला, श्रवण लाल ने दूसरा और ऋषभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम मुख्यातिथि पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें