फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने टेके घुटने : खुशाल

Sun, 11 May 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
1971 के बाद पहली बार सेना ने पाकिस्तान में घुसकर किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि सीजफायर हो गया है। दोनों सेनाओं के डीजीएमओ में हुई बातचीत के बाद सीजफायर की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। सेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकी संगठनों के ठिकानों को तहस-नहस कर दिया है। इसे पूरी दुनिया ने देखा है। यह बड़ी जीत है। इसमें तीनों सेनाओं का पराक्रम देखने को मिला। कहा कि पिछले 35 सालों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद चल रहा है। इसे खत्म करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय अगर किसी तरह की आतंकी घटना होती है तो उसे देश पर युद्ध माना जाएगा। इस ऑपरेशन में भारत की सेना ने 1971 के बाद पाकिस्तान में घुसकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान के करीब 11 एयरबेस को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने इस अभियान में शहीद जवानों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें