फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गीता जयंती पर होंगी चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता

Sat, 22 Nov 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता आश्रम के अनुयायी अभिनव वशिष्ट ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गीता कुटीर रामशिला में 35वीं गीता जयंती समारोह का होगा। इसमें प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। गीता आश्रम के अनुयायी अभिनव वशिष्ट ने प्रेस वार्ता में जयंती समारोह की विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि यह समारोह 28 नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक समारोह ब्रह्मलीन स्वामी आराधना भिक्षु की स्मृति में आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आगाज सुबह नौ बजे से होगा उसके बाद चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद के दृश्यांकन पर आधारित होगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2,101, द्वितीय पुरस्कार 1,501 और तृतीय पुरस्कार 1,001 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी श्रीमद्भागवत गीता के अठारह अध्यायों में से किसी भी श्लोक की व्याख्या प्रस्तुत करेंगे और उसके आधुनिक मानव जीवन में महत्व पर प्रकाश डालेंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार 3,100, द्वितीय 2,100 और तृतीय 1,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के लिए 18 विद्यालय प्रबंधन से बात हो चुकी है। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाणपत्र दिया जाएगा जबकि विजेताओं को स्मृति-चिह्न, नकद पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें