फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पाहनाला से लिंगर-बनसू सड़क 17 करोड़ रुपये से होगी चकाचक

Fri, 13 Feb 2026 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यालय के साथ लगती पाहनाला-लिंगर-बनसू सड़क 17 करोड़ से चकाचक होगी। सड़क पर मेटलिंग व टारिंग का कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पाहनाला-लिंगर-बनसू सड़क के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। सड़क चकाचक होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि पाहनाला से लिंगर-बनसू तक सड़क निकली हुई है। कच्ची सड़क में ग्रामीणों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात में सड़क में वाहनों के पहिये थम जाते हैं।
10.3 किलोमीटर सड़क को दुरुस्त करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डीपीआर बनाकर लोक निर्माण विभाग की ओर केंद्र सरकार को भेजी थी। जिसे अब मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत पाहनाला से लिंगर-बनसू सड़क को स्वीकृति मिली है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संंबंध में कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़क बेहतर होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेटलिंग व टारिंग कार्य से सड़क पर वाहन सरपट दौड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें