शांगढ़ शायरी मेले में करवाई प्रतियोगिता, काहना की टीम बनी उपविजेता
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी के शांघड़ में शायरी मेले का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय मेले का सोमवार को समापन हुआ। इसमें बंजार भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने मेले में पधारे लोगों और आयोजनकर्ताओं को बधाई दी। वहीं, शायरी मेले के दौरान वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पधर, सैंज, बंजार सहित कई क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पधर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। स्थानीय काहना की टीम उपविजेता रही। मुख्यातिथि ओमप्रकाश ठाकुर ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मोती राम ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण ठाकुर, इंद्रदेव, बलबीर राणा, पुने राम कर्ण सिंह, नीरज कुमार आदि भी माैजूद रहे। संवाद