मांगों को लेकर सैंज में एनएचपीसी कार्यालय के बाद धरना देते सीटू के कार्यकर्ता। संवाद
कुल्लू एनएचपीसी में आउटसोर्स कर्मचारियों और अन्य कामगारों ने एनएचपीसी के खिलाफ मोर्चा खोला है। बुधवार को सीटू के बैनर तले सैंज में एनएचपीसी के खिलाफ धरना दिया और नारेबाजी की। इस मौके पर सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस बारे में सीटू ने एनएचपीसी के सीएमडी को एक मांग पत्र दिया गया था जिसे एनएचपीसी ने मान लिया, लेकिन इसके बदले परियोजना प्रबंधक ने कर्मचारियों के लिए एच फार्म भरने की खर्त रखी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी प्रबंधक कामगारों को न तो छुट्टियां दी जा रही है ओर न बोनस दिया जा रहा है। कहा कि एनएचपीसी की देश में जितनी भी परियोजना चल रही है, लेकिन कर्मचारियों को अलग-अलग वेतन दिया जा रहा है। कहा कि यह नियम के खिलाफ है। सबको एक बराबर वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि एच फार्म में दिया गया कि कर्मचारी कोई भी धरना व मांग नहीं उठा सकते हैं। कहा कि परियोजना की यह तानाशाही नहीं चलेगी। कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो देशभर के सभी कर्मचारी फरीदाबाद में 19 फरवरी को धरना दिया जाएगा।